प्रेगनेंसी में जांघ में दर्द के कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 12:14

प्रेग्‍नेंसी में सताता है जांघों में दर्द, इस आसान ट्रिक से दूर होगा पेन और तकलीफ
प्रेग्‍नेंसी एक खूबसूरत सफर है जिसमें आपके शरीर में एक नई जिंदगी पलती है और उसके इंतजार में आप नौ महीने गुजार देती हैं। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि प्रेग्‍नेंसी के साथ दर्द, असहजता और कई अन्‍य लक्षण भी परेशान करते हैं।इस समय परेशान करने वाली कई समस्‍याओं में से एक ग्रोइन और जांघों में दर्द होना भी है। पेट और जांघों के बीच में साइड वाले हिस्‍से को ग्रोइन कहते हैं। प्रेग्‍नेंसी में पेल्विक पेन का कारण सिंफिसिस प्‍यूबिस डिस्‍फंक्‍शन हो सकता है जिसमें पेल्विक हिस्‍से के जोड़ों में अकड़न होती है और चलने तक में दिक्‍कत आती है।
​क्‍यों होता है जांघों में दर्द

जब पेल्विस को एक सीध में रखने वाले लिगामेंट बहुत ज्‍यादा ढीले हो जाते हैं, तो इसे सिंफिसिस प्‍यूबिस डिस्‍फंक्‍शन कहते हैं। जब लिगामेंट सामान्‍य से ज्‍यादा ढीले हो जाते हैं, तो पेल्विक जोड़ असंतुलित होने लगते हैं और इस वजह से ग्रोइन और जांघों में दर्द हो सकता है।

रिलैक्सिन हार्मोन की वजह से लिगामेंट ढीले होते हैं। रिलैक्सिन एक महत्‍वपूर्ण हार्मोन है जो प्रेग्‍नेंसी के दौरान प्‍लेसेंटा द्वारा रिलीज होता है। यह गर्भाशय की दीवार को रिलैक्‍स करता है और गर्भाशय की लाइनिंग को प्रेग्‍नेंसी के लिए तैयार करता है और इससे गर्भाशय ग्रीवा भी चौड़ी होती है। रिलैक्‍सिन हार्मोन प्रीमैच्‍योर बर्थ से भी बचाता है और मां और शिशु के स्‍वास्‍थ्‍य को कई लाभ पहुंचाता है।

हालांकि, जब बहुत ज्‍यादा रिलैक्‍सिन रिलीज हो जाए तो पेल्विस को सपोर्ट करने वाले लिगामेंट्स ढीले होने लगते हैं। इससे जांघों और ग्रोइन में दर्द हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info